T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान का सफर समाप्त हो चुका है। अफगानिस्तान सुपर-8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म होने के साथ ही लगभग 4 साल से टीम के हेड कोच रहे जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अब नए कोच की तलाश में है।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नए कोच के लिए एक शर्त रखी है। बोर्ड चाहता है कि नया हेड कोच और सहयोगी स्टाफ ऑफ-सीजन के दौरान अफगानिस्तान से ही काम करे।

Advertisement

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा, "हमने अनुबंध में कहा है कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें नेशनल टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "ट्रॉट का उत्तराधिकारी ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नए कोच का नाम श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज से पहले फाइनल कर लिया जाएगा। साउथ अफ्रीका से दो और एक एशियन का नाम हेड कोच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके इंटरव्यू भी हो चुके हैं।"

एसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नसीब खान ने कहा, "हमने अनुबंध में कहा है कि उनका कार्यस्थल अफगानिस्तान होगा। हम चाहते हैं कि राष्ट्रीय टीम के कोच हमारे घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों पर करीब से नजर रखें। जब कोई सीरीज शेड्यूल न हो, तो उन्हें नेशनल टीम की कमजोरियों को सुधारने पर काम करना चाहिए।"

Also Read: LIVE Cricket Score

जोनाथन ट्रॉट ने 2022 में अफगानिस्तान टीम के साथ काम शुरू किया था और अपने 4 साल के कार्यकाल में अफगानिस्तान को एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित किया है। अफगानिस्तान ने वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका जैसी टीमों को हराया। टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों को हराया और सेमीफाइनल खेली। टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान ग्रुप स्टेज से बाहर नहीं जा पाई। इसके बावजूद ट्रॉट ने न सिर्फ टी20 में बल्कि टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में भी टीम के लिए बतौर कोच जो योगदान दिया है, उसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार