बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश से मिले 479 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 346 रन बनाए और टीम हार को टालने में सफल रही।
दूसरी पारी में अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अब्दुल मलिक सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शाहिदुल्लाह कमाल भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, इसके बाद पहली पारी में 105 रन बनाने वाले कप्तान रहमत शाह और सेदिकुल्लाह अटल ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी निभाई। रहमत 124 गेंदों का सामना करने के बाद 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अटल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए।
हशमतुल्लाह शाहिदी ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि इकराम अलीखिल 33 रन बनाकर आउट हुए। इस्मत आलम 4 रन ही बना सके। शतकीय पारी खेलने के बाद जब अटल आउट हुए, तो अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट खोकर 281 रन हो गया था। इसके बाद आठवें विकेट के लिए यामीन अहमदजई और कैस अहमद ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
यामीन 19 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, कैस क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने 80 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली। 9वें विकेट के लिए कैस ने जिया-उर-रहमान के साथ मिलकर 20 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और टीम की हार को टाला। बांग्लादेश ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की पूरी टीम 240 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। बांग्लादेश ने पहली पारी के आधार पर 106 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर 372 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया और बांग्लादेश के सामने 479 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
हशमतुल्लाह शाहिदी ने 36 रनों का योगदान दिया, जबकि इकराम अलीखिल 33 रन बनाकर आउट हुए। इस्मत आलम 4 रन ही बना सके। शतकीय पारी खेलने के बाद जब अटल आउट हुए, तो अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट खोकर 281 रन हो गया था। इसके बाद आठवें विकेट के लिए यामीन अहमदजई और कैस अहमद ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की अहम साझेदारी निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS