India Wins T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 की चैंपियन बन चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीता। विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे।

Advertisement

विश्व चैंपियन बनने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह, और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया अहमदाबाद स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। सभी ने ट्रॉफी के साथ भगवान की पूजा की और दर्शन किए। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा करवाई।

Advertisement

भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस खिताब के साथ इतिहास रचा है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। संजू सैमसन के 89 रन, अभिषेक शर्मा के 52 रन, ईशान किशन के 54 रन और शिवम दुबे के 26 रन की मदद से भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए थे। 256 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम की खिताबी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम ने इस खिताब के साथ इतिहास रचा है। टीम इंडिया तीन टी20 विश्व कप जीतने वाली, लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने वाली, और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाइनल में 89 रन के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार