भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीएक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए हैं। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।
इससे पहले, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2016 में 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। यह भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का भी सबसे बड़ा स्कोर है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने सधी हुई शुरुआत दी।
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 3.6 ओवर में 42 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 97 रनों की अहम साझेदार निभाई।
ईशान किशन ने महज 22 गेंदों का सामना करते हुए 43 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ईशान ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। सैमसन ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, शिवम दुबे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 3.6 ओवर में 42 रन जोड़े। अभिषेक 12 गेंदों में 20 रन बनाने के बाद रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन और सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 97 रनों की अहम साझेदार निभाई।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS