भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। शुभमन गिल के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर यह मैच अच्छा नहीं रहा। वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे, लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनके लिए मैच संतोषजनक रहा।
मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "अपने देश के लिए 600वां टेस्ट मैच जीतना सच में बहुत खास है। हमारे लिए यह बहुत अच्छी जीत थी। मुझे लगता है कि हम एक आरामदायक स्थिति में थे। मौसम की वजह से पक्का नहीं था कि मैच होगा, या नहीं, हम पर थोड़ा दबाव था। लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया।"
दूसरी पारी में टीम की खराब बल्लेबाजी पर गिल ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। हम तीसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो लगभग 400 रन बनाना चाहते थे। विकेट पर अपनी मर्जी से रन बनाना आसान नहीं था। हम तीसरी पारी में थोड़ा आक्रामक होकर खेलना चाहते थे। हमें श्रीलंका को चौथी पारी में बल्लेबाजी देने के लिए पर्याप्त ओवर चाहिए थे, जबकि बारिश की वजह से कुछ भी निश्चित नहीं था। इसी वजह से शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन मुझे लगता है कि हम आरामदायक स्थिति में थे।"
मानव सुथार पर गिल ने कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहा है। भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी और इस मैच में भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह बहुत होनहार खिलाड़ी लगता है और ऐसा कोई जो इंडिया के लिए बहुत लंबे समय तक खेल सकता है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और जरूरी शतक लगाया। उसके शतक ने हमें आरामदायक स्थिति में रखा। दूसरी पारी में भी उसकी बल्लेबाजी शानदार थी।"
गिल ने कहा कि टेस्ट जीतना आसान नहीं, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना हमारा आखिरी लक्ष्य है।
मानव सुथार पर गिल ने कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहा है। भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी और इस मैच में भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह बहुत होनहार खिलाड़ी लगता है और ऐसा कोई जो इंडिया के लिए बहुत लंबे समय तक खेल सकता है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और जरूरी शतक लगाया। उसके शतक ने हमें आरामदायक स्थिति में रखा। दूसरी पारी में भी उसकी बल्लेबाजी शानदार थी।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत की तरफ से मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। मैच में कुल 211 रन बनाने वाले देवदत्त पड्डिकल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।