Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक स्मृति मंधाना वनडे विश्व कप 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। विश्व भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है। विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

क्रिकेट इतिहासकार सुनील यश कालरा के साथ बातचीत करते हुए मंधाना ने कहा, "मैं हमेशा से बहुत आगे का न सोचकर वर्तमान के बारे में सोचने पर विश्वास रखती हूं। हर दिन बेहतर करना हमारा लक्ष्य है।"

Advertisement

मंधाना ने कहा कि सफलता की कुंजी पूर्वानुमान लगाने के बजाय सामूहिक शांति में निहित है। एक टीम के रूप में भी, हर कोई शांत है। अगले पांच से छह महीनों में हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहूंगी। अगर आप अपनी चीजें सही तरीके से करते हैं, तो सबकुछ अपने आप ठीक हो जाता है।

विश्व कप पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही मंधाना अपने भविष्य पर भी फोकस कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दुबई में सिटी क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ किया। मंधाना की इस अकादमी में डॉन भगवती प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे।

मंधाना ने कहा कि सफलता की कुंजी पूर्वानुमान लगाने के बजाय सामूहिक शांति में निहित है। एक टीम के रूप में भी, हर कोई शांत है। अगले पांच से छह महीनों में हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहूंगी। अगर आप अपनी चीजें सही तरीके से करते हैं, तो सबकुछ अपने आप ठीक हो जाता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना भारत की तरफ से 7 टेस्ट, 103 वनडे और 149 टी20 खेल चुकी हैं। टेस्ट में 2 शतक सहित 629 रन, वनडे में 11 शतक सहित 4,501 रन और टी20 में 1 शतक और 31 अर्धशतक सहित 3,982 रन उन्होंने बनाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार