डीसी इस हार के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर खिसक गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवरों में 203 रन बनाए। जिसमें अक्षर पटेल (32 गेंदों पर 39 रन), आशुतोष शर्मा (19 गेंदों पर 37 रन) और करुण नायर (18 गेंदों पर 31 रन) का योगदान रहा।

Advertisement

इसके बाद घरेलू टीम ने जोस बटलर के 54 गेंदों पर नाबाद 97 रन और शेरफेन रदरफोर्ड के 34 गेंदों पर 41 रन की बदौलत 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैच अच्छा रहा, लेकिन अगर हमने बेहतर क्षेत्ररक्षण किया होता, कम रन दिए होते, या 10-15 रन और बनाए होते, तो मैच अधिक बराबरी का हो सकता था और दबाव विपक्षी टीम पर पड़ सकता था।"

ट्रिस्टियन स्टब्स, करुण नायर और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन जीटी के तेज गेंदबाज कृष्णा के शानदार गेंदबाजी ने उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोका। हालांकि, दिल्ली ने 200 पार का स्कोर खड़ा किया। लेकिन, यह स्कोर जीटी की बल्लेबाजी के सामने आखिरकार छोटा पड़ गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में सात मैचों में से दो हारे और पांच जीते हैं। डीसी के पास 10 अंक हैं, जबकि गुजरात टाइटंस का भी यही रिकॉर्ड है, लेकिन वे थोड़े बेहतर रनरेट के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर है।

मुकेश कुमार ने कहा, "हर कोई हर मैच से सीखता है। इसलिए इस मैच में हमें यह सीखने को मिला कि किस विभाग में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि हम जीतेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है, हम आगे बढ़ेंगे कुछ गलतियां हुईं, हम उन्हें सुधारेंगे।

मुकेश कुमार ने कहा, "हर कोई हर मैच से सीखता है। इसलिए इस मैच में हमें यह सीखने को मिला कि किस विभाग में हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे।"

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार