डेवाल्ड ब्रेविस (57) और डेवोन कॉन्वे (52) के आतिशी अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मुकाबले में पांच विकेट पर 230 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

Advertisement

सीएसके की ओर से आज जो बल्लेबाजी दिखी है उससे उनके फैंस की निराशा काफी हद तक दूर हो सकती है। दूसरे ओवर में ही म्हात्रे ने 28 रन बनाते हुए इरादे साफ कर दिए थे। उर्विल पटेल और शिवम दुबे ने भी आक्रामक रुख ही अपनाया। कॉन्वे ने अर्धशतक जरूर लगाया लेकिन वह थोड़ा धीमे रहे। अंत में एक और युवा बल्लेबाज ब्रेविस ने केवल 19 गेंदों में पचासा जड़ दिया। उनकी आतिशी पारी की बदौलत सीएसके ने 230 का मजबूत स्कोर बना दिया।

Advertisement

चेन्नई की पारी में 18 चौके और 15 छक्के लगे जिससे पता लगता है कि सीएसके के बल्लेबाजों ने कितनी तेज गति से बल्लेबाजी की। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों पर 34 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। कॉन्वे ने 35 गेंदों पर 52 रन में छह चौके और दो छक्के लगाए। उर्विल पटेल ने 19 गेंदों पर 37 रन में चार चौके और दो छक्के मारे। शिवम दुबे ने आठ गेंदों पर 17 रन में दो छक्के उड़ाए।

सबसे खतरनाक बल्लेबाजी ब्रेविस के बल्ले से आयी जिन्होंने आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 23 गेंदों पर 57 रन में चार चौके और पांच छक्के उड़ाए। रवींद्र जडेजा 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

ब्रेविस और जडेजा ने 39 गेंदों पर 76 रन की तेज तर्रार साझेदारी की। कॉन्वे और म्हात्र ने ओपनिंग साझेदारी में 22 गेंदों में 44 रन ठोके। कॉन्वे ने पटेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 63 रन जोड़े।

सबसे खतरनाक बल्लेबाजी ब्रेविस के बल्ले से आयी जिन्होंने आखिरी गेंद पर आउट होने से पहले 23 गेंदों पर 57 रन में चार चौके और पांच छक्के उड़ाए। रवींद्र जडेजा 18 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार