गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने माना है कि जीटी के कप्तान शुभमन गिल के साथ बीते 3 वर्ष उनके लिए खास रहे। उन्होंने ये भी कहा कि गिल के साथ खेलते हुए उनके खेल में निखार आया।

Advertisement

आईपीएल 2025 में सुदर्शन शानदार लय में नजर आए हैं। इस सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 504 रन बनाए, उनके बल्ले से पांच अर्धशतक भी निकले। अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीटी प्लेऑफ की रेस में काफी आगे चल रही है।

Advertisement

सुदर्शन ने जियो हॉटस्टार के 'जेन बोल्ड' पर कहा कि बीते तीन वर्षों में मुझे कभी भी बल्लेबाजी के दौरान कोई परेशानी हुई तो मैंने हमेशा गिल से बातचीत की। वह बहुत अच्छे कप्तान हैं और मुझे लगता है कि वह समझते हैं कि खिलाड़ी को क्या चाहिए। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किलों का सामना कर रहे खिलाड़ियों को मौका देते हैं। हमने मैदान पर भी बहुत अच्छा वक्त बिताया। उम्मीद है कि हम इस सीजन में भी प्यारी यादें बनाएंगे।

ऑरेंज कैप को लेकर उन्होंने कहा कि देखिए, यह एक प्रक्रिया है, जब आप रन बनाते हैं तो आप ऊपर की ओर जाते हैं। मैं समझता हूं मेरा ध्यान ऑरेंज कैप पर नहीं, बल्कि मेरा ध्यान अपनी टीम के लिए अहम योगदान देने पर केंद्रित है। अगर आप अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। अगर आप ऑरेंज कैप के बारे में सोचते हैं, तो मुझे लगता है कि आपकी क्षमता कम हो जाती है। आप खुद को थोड़ा और सीमित कर लेते हैं क्योंकि व्यक्तिगत प्राथमिकताएं टीम की प्राथमिकताओं से आगे आ जाती हैं।

सुदर्शन ने जियो हॉटस्टार के 'जेन बोल्ड' पर कहा कि बीते तीन वर्षों में मुझे कभी भी बल्लेबाजी के दौरान कोई परेशानी हुई तो मैंने हमेशा गिल से बातचीत की। वह बहुत अच्छे कप्तान हैं और मुझे लगता है कि वह समझते हैं कि खिलाड़ी को क्या चाहिए। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किलों का सामना कर रहे खिलाड़ियों को मौका देते हैं। हमने मैदान पर भी बहुत अच्छा वक्त बिताया। उम्मीद है कि हम इस सीजन में भी प्यारी यादें बनाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार