Royal Challengers Bengaluru: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है। नई टीम में एक मोटी रकम के साथ शामिल होकर चहल काफी खुश हैं।

Advertisement

लेग स्पिनर ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन नहीं किए जाने के बाद वह इस कीमत के हकदार थे।

Advertisement

चहल ने जियोसिनेमा पर कहा, "मैं काफी घबराया और बेचैन था, क्योंकि यह राशि पिछले तीन सीजन में मुझे मिली कुल राशि के बराबर है। मुझे लगता है कि मैं इस कीमत का हकदार हूं। जो भी जिस कीमत पर खरीदा गया है, वह उसका हकदार है।"

उन्होंने कहा, "कभी-कभी टीमों के पास पर्स नहीं होता है और उन्हें मुख्य नीलामी में पूरी टीम की योजना बनानी होती है। मेरे लिए, चुने जाने का मतलब है कि ये दो महीने आपको अपने खेल को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। चाहे आप युवा हों या सीनियर। आपको इस मंच से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है।"

भविष्य में अर्शदीप सिंह और श्रेयस अय्यर के साथ खेलने की संभावना पर, जिन्हें पंजाब ने क्रमशः 18 करोड़ रुपये और 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है, चहल ने कहा, "मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के साथ मेरा रिश्ता मजबूत है। मुझे रिकी पोंटिंग सर से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।"

चहल ने साथी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस अनुभवी गेंदबाज से बहुत कुछ सीखा है।

Advertisement

भविष्य में अर्शदीप सिंह और श्रेयस अय्यर के साथ खेलने की संभावना पर, जिन्हें पंजाब ने क्रमशः 18 करोड़ रुपये और 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा है, चहल ने कहा, "मैं इसको लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि श्रेयस अय्यर और अर्शदीप सिंह के साथ मेरा रिश्ता मजबूत है। मुझे रिकी पोंटिंग सर से भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार