IPL Qualifier: पंजाब किंग्स ने रविवार को अहमदाबाद में खेले गए क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पंजाब ने खिताबी मैच में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर मैच के बाद हाथ मिलाने के दौरान शशांक सिंह पर भड़कते नजर आए।

Advertisement

वायरल वीडियो में पंजाब के खिलाड़ी कप्तान को गले लगाने और जीत का जश्न मनाने आते दिख रहे हैं। जैसे ही शशांक जश्न में शामिल होने के लिए आगे बढ़े, श्रेयस अय्यर गुस्से में उन्हें कुछ कहते दिखे। हालांकि, शशांक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप आगे बढ़ते रहे।

कप्तान की इस नाराजगी की वजह यह थी कि शशांक निर्णायक पल में रन आउट हो गए थे, जिसमें काफी हद तक उनकी ही गलती नजर आ रही है। इस मुकाबले में शशांक सिर्फ दो ही रन बना सके।

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि रन आउट के वक्त ऐसा लगा, जैसे शशांक पार्क में जॉगिंग कर रहे हों। फैंस अय्यर के गुस्से को सही ठहरा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस ने शशांक को भविष्य में इसका ख्याल रखने की हिदायत दी है।

शशांक 17वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। उस समय पंजाब किंग्स को जीत के लिए 21 गेंदों पर 35 रन चाहिए थे। हालांकि, 204 रनों का पीछा करते हुए पंजाब ने कई अहम योगदानों की बदौलत 19 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

जोश इंगलिस ने 21 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेलकर पंजाब की पारी को गति देने की कोशिश की, लेकिन टीम 72 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि नेहल ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इस तरह पंजाब ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पर पांच विकेट की शानदार जीत के साथ अपने इतिहास में दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

Advertisement

यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। अय्यर ने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि नेहल ने 48 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार