आईपीएल-2025 में रविवार को क्वालीफायर-2 खेला गया, जिसमें पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त दी। पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 2014 में टीम ने खिताबी मैच खेला था।

Advertisement

इस सीजन का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

Advertisement

पंजाब किंग्स की ऐतिहासिक जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। अय्यर ने 41 बॉल में आठ छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 87 रन की पारी खेली। इस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब से नवाजा गया।

अय्यर इस सीजन अब तक 16 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 54.82 की औसत के साथ कुल 603 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक आ चुके हैं।

इसी के साथ अय्यर ऐसे इकलौते कप्तान बन गए, जिनके नेतृत्व में तीन अलग-अलग आईपीएल टीमें फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर ने साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स, जबकि साल 2024 में केकेआर को फाइनल में पहुंचाया था।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

Advertisement

मुंबई के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रनों की पारी खेली, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 और नमन धीर ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार