दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। मंगलवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए इंग्लैंड ने महज 132 रन का लक्ष्य दिया था। पारी की शुरुआत करने उतरे एडन मार्करम ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले ओवर से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मार्करम ने महज 55 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 86 रन की पारी खेली।

Advertisement

मार्करम और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद, 131 के स्कोर पर आदिल रशीद ने टीम को 2 झटके दिए। कप्तान बवुमा को उन्होंने 6 रन पर आउट किया। इसके ठीक अगली गेंद पर स्टब्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए डेवाल्ड ब्रेविस ने रशीद पर छक्का लगाकर टीम को मैच जीता दिया। रिकल्टन 59 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 20.5 ओवर में 3 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।

इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड 24.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई थी।

मार्करम और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद, 131 के स्कोर पर आदिल रशीद ने टीम को 2 झटके दिए। कप्तान बवुमा को उन्होंने 6 रन पर आउट किया। इसके ठीक अगली गेंद पर स्टब्स को बोल्ड कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए डेवाल्ड ब्रेविस ने रशीद पर छक्का लगाकर टीम को मैच जीता दिया। रिकल्टन 59 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका ने 20.5 ओवर में 3 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज और वियान मुल्डर ने बेहतरीन गेंदबाजी की। महाराज ने 5.3 ओवर में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मुल्डर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी को 1-1 विकेट मिला।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार