India A Women vs Sri Lanka A Women, Semi Final 1: कप्तान राधा यादव (Radha Yadav) के बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के  दम पर इंडिया ए ने शुक्रवार (20 फरवरी) को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। राधा को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए टीम के लिए टॉप स्कोरर रही वृंदा दिनेश ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके जड़े। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 18 गेंदों में और राधा यादव ने 18 गेंदों में नाबाद 31 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते इंडिया ए ने 13.3 ओवर में 5 विकेट गवाकर जीत हासिल की।

Advertisement

श्रीलंका ए के लिए शशिनी गिम्हानी ने 2 विकेट और यशंति निम्निका ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 118 रन बनाए। जिसमें संजना कविंदी ने 31 रन और शशिनी गिम्हानी ने 22 रन बनाए। टीम की सात बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकीं।

इंडिया ए के लिए राधा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा प्रेमा रावत और तनुजा कनवर ने 2-2 विकेट, मिनु मानी और साइमा ठाकोर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Also Read: LIVE Cricket Score

फाइनल मुकाबला 22 फरवरी इस मैदान पर ही खेला जाएगा, जहां इंडिया ए की टक्कर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार