ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद के नाम रहा, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

Advertisement

हसन महमूद की घातक गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया का मजबूत बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम पहली पारी में 198 रन बनाकर सिमटी।

हसन ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड मोहम्मद रफीक के नाम था, जिन्होंने साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 रन देकर 5 विकेट निकाले थे।

हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर के 15वें मुकाबले में तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। बांग्लादेश की तरफ से वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ शहादत हुसैन हैं, जिन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है।

खास बात यह है कि हसन महमूद ने तीनों बार एक पारी में 5 विकेट विदेशी सरजमीं पर लिए हैं।

हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर के 15वें मुकाबले में तीसरी बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। बांग्लादेश की तरफ से वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार एक पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ शहादत हुसैन हैं, जिन्होंने यह कारनामा 4 बार किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, साल 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 217 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने सिर्फ एक विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 96 रन लगा लिए हैं। शादमान इस्लाम के 20 रनों के स्कोर पर आउट होने के बाद तंजीद हसन तमीम (नाबाद 32 रन) और मोमिनुल हक (नाबाद 35 रन) दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार