वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के नाम रहा। मेहमान टीम ने पहली पारी में 308 रन बनाए। टीम की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने शतकीय पारी खेली।

Advertisement

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पथुम निसांका महज 2 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। निशान मदुष्का भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, कामिंदु मेंडिस बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि, इसके बाद दिनेश चांदीमल और धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Advertisement

चांदीमल 67 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, धनंजय ने 168 गेंदों में 120 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में धनंजय ने 17 चौके लगाए। कुशल मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सोनल दिनुशा ने बल्ले से अहम योगदान दिया और उन्होंने 43 रन बनाए। वहीं, मिलन प्रियनाथ रत्नायके ने 27 रन बनाए। लाहिरू कुमारा 12 रन बनाकर नाबाद रहे। कसुन रजिता ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। श्रीलंका के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए।

वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पथुम निसांका महज 2 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। निशान मदुष्का भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, कामिंदु मेंडिस बिना खाता खोले आउट हुए। हालांकि, इसके बाद दिनेश चांदीमल और धनंजय डी सिल्वा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, दोनों टीमों के बीच हुई वनडे सीरीज को श्रीलंका ने 1-0 से अपने नाम किया था, जबकि टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन दमदार रहा था और कैरेबियाई टीम ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार