भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इस आईपीएल सीजन में टीम मैनेजमेंट से लगातार समर्थन का कारण बढ़े आत्मविश्वास की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

Advertisement

दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "वह हमेशा से एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। घरेलू सीज़न में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है और उसे आत्मविश्वास है कि वह अगले मैचों में भी खेलेगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि अनुकूल को टीम में उनके रोल के बारे में स्पष्टता मिली हुई है। वह पावरप्ले में कम से कम एक या दो ओवर गेंदबाजी करता है, साथ ही बल्लेबाजी भी अच्छी करता है। मुझे लगता है कि वह सच में एक अच्छा पैकेज है। उसने अच्छी फील्डिंग भी की है। इसलिए उसका यह सीजन अच्छा रहा है।

दीप दासगुप्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "वह हमेशा से एक अच्छा खिलाड़ी रहा है। घरेलू सीज़न में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है। यही वजह है कि आईपीएल में उसका अच्छा प्रदर्शन रहा है और उसे आत्मविश्वास है कि वह अगले मैचों में भी खेलेगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अनुकूल, अपनी बेहतरीन गेंदबाजी, बल्लेबाजी, और क्षेत्ररक्षण क्षमता के कारण, सीजन में केकेआर के लिए एक अहम खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। सीजन की 5 पारियों में 39 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने 8 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को केकेआर को मिली जीत में रिंकू सिंह के 53 रन की चर्चा हुई थी, लेकिन उनके साथ दूसरे छोर पर अनुकूल राय भी 16 गेंदों पर 29 रन बनाकर नाबाद थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार