इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास के बाद रविचंद्रन अश्विन आईएलटी20 सीजन-4 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल हो सकते हैं। इस लीग का आयोजन यूएई में होगा।

Advertisement

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा, "अश्विन ने आगामी आईएलटी20 नीलामी के लिए अपना नाम भेजा है। जाहिर है, कुछ टीमों ने नीलामी में आने पर अश्विन को साइन करने की पेशकश की है। यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार उन्हें इस लीग के लिए कौन-सी टीम चुनती है।"

Advertisement

भारत की ओर से 106 टेस्ट और 116 वनडे मुकाबलों के लिए मैदान पर उतर चुके अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले हैं। भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में अश्विन ने 23.22 की औसत के साथ 72 विकेट हासिल किए।

अश्विन ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला। वह किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी भी कर चुके हैं।

आईपीएल में अश्विन के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 221 मुकाबलों में 30.22 की औसत के साथ 187 विकेट हासिल किए। इसके अलावा 833 रन भी बनाए। वह 2010 और 2011 में सीएसके की आईपीएल जीत का अभिन्न हिस्सा थे।

आईपीएल 2025 में अश्विन के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने 9 मुकाबलों में महज सात ही विकेट हासिल किए थे।

Advertisement

आईपीएल से संन्यास के बाद, भारत के पूर्व ऑफ-स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन के पास साउथ अफ्रीका 20, बीबीएल, द हंड्रेड और सीपीएल में खेलने के विकल्प भी हैं।

आईएलटी20 का चौथा सीजन 2 दिसंबर से 4 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 सितंबर है, जबकि मुख्य नीलामी 30 सितंबर को दुबई में होगी।

रॉबिन उथप्पा और यूसुफ पठान दुबई कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं, जबकि अंबाती रायडू एमआई एमिरेट्स की ओर से मैदान पर उतरे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस लीग में पांच टीमों के मालिक भारतीय हैं, जिनमें से तीन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का संचालन भी करते हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार