एशिया कप 2025 के उद्घाटन मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हांगकांग के सामने जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य रखा है। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और सेदिकुल्लाह अटल ने अर्धशतक लगाया।

Advertisement

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 8, इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने दोनों अहम बल्लेबाजों के विकेट 26 पर गंवा दिए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 77 था, नबी 26 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। गुलाबदीन नायब भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 13 ओवर में 95 था।

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजमतुल्लाह उमरजई ने सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर हांगकांग के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उमरजई ने मात्र 21 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 53 रन की पारी खेली। सेदिकुल्लाह अंत तक आउट नहीं हुए। वह 52 गेंद पर 3 छक्के और 6 चौके की बदौलत 73 रन बनाकर नाबाद लौटे। उमरजई और सेदिकुल्लाह की पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 188 रन बनाए। सेदिकुल्लाह ने जहां अफगानिस्तान के लिए एक एंकर वाली पारी खेली, वहीं उमरजई ने बेहतरीन फिनिश किया। आखिरी 5 ओवर में अफगानिस्तान ने 78 रन बनाए।

अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 8, इब्राहिम जादरान 1 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने दोनों अहम बल्लेबाजों के विकेट 26 पर गंवा दिए। इसके बाद सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी के बीच तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 77 था, नबी 26 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। गुलाबदीन नायब भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 13 ओवर में 95 था।

Also Read: LIVE Cricket Score

हांग कांग ने मैच की शुरुआत में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं, इससे उनकी परिपक्वता का पता चलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार