भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है। फैंस भारत की जीत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर वाराणसी में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा की गई।

Advertisement

धर्मनगरी काशी के राजेंद्र प्रसाद घाट पर गंगा आरती की गई, जिसमें फैंस हाथों में तिरंगा और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें लिए नजर आए।

Advertisement

क्रिकेट प्रशंसक राजेश शुक्ला ने आईएएनएस से कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। चाहे जंग का मैदान हो, या फिर खेल का मैदान, भारत ने हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाई है। हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया इस मैच को जीतेगी। हमने भगवान शिव और मां गंगा से भारत की जीत के लिए प्रार्थना की है।"

कर्नाटक के बेलागवी में फैंस भारत की जीत को लेकर आश्वस्त हैं, उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पूरा भरोसा है।

एक फैन ने कहा, "भारत इस मुकाबले को जीतेगा। हमें कप्तान सूर्या से काफी उम्मीदें हैं। भारत ही इस खिताब को अपने नाम करेगा।"

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच 9 विकेट से जीता। वहीं, पाकिस्तान की टीम ओमान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 93 रन से जीती है।

Advertisement

भारतीय टीम अगर इस मैच को अपने नाम करती है, तो प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पायदान मजबूत कर लेगी। वहीं, अगर पाकिस्तान ने यह मैच जीता, तो यह टीम नंबर-1 पायदान पर पहुंच जाएगी।

भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में शानदार शुरुआत की है। टीम इंडिया ने यूएई के खिलाफ अपना पहला मैच 9 विकेट से जीता। वहीं, पाकिस्तान की टीम ओमान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला 93 रन से जीती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल तक पहुंचते हैं, तो दोनों देशों के बीच इसी टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार