भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप के फाइनल मैच को लेकर कोच और पूर्व खिलाड़ियों ने भरोसा जताया कि भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत हासिल करेगी। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों की प्रशंसा की है।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह ने आईएएनएस से कहा कि फाइनल मैच में भारत की ही जीत होगी और टीम पूरी तरह से सक्षम है। टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है, उससे लगता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाएंगे।

Advertisement

उन्होंने अभिषेक शर्मा की तारीफ की और कहा कि वह फॉर्म में हैं और अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक के अलावा तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन भी मजबूत बल्लेबाज हैं, जिससे टीम की बैटिंग काफी मजबूत है।

कोच ज्वाला सिंह ने कहा, "अभिषेक शर्मा अच्छे रन बना रहे हैं और गेंदबाज भी अच्छा कर रहे हैं। मुझे लगता है ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए।"

हालांकि, उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि टी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, इसलिए ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए।

पूर्व क्रिकेटर राजेश पवार ने भी टीम इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले दोनों मैच जीते हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि फाइनल मुकाबला भी भारत आराम से जीतेगा। उन्होंने कहा, "मैच में अभिषेक शर्मा के बैट से रन आना बहुत जरूरी है, वहीं सूर्यकुमार यादव को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"

Advertisement

हालांकि, उन्होंने सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि टी-20 क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है, इसलिए ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पूर्व विकेटकीपर और कोच विनय सावंत ने कहा कि मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव का अहम रोल होगा। यह अच्छी बात होगी कि पिछले दो मैच हमने पाकिस्तान के साथ खेले हैं और इन मुकाबलों में काफी कुछ सीखा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार