एशिया कप 2025 के ग्रुप ए का सबसे रोमांचक मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' चलाया। भारत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के समय कहा था कि वे रन बनाना चाहते हैं, लेकिन जब उनकी टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहली गेंद से ही बैकफुट पर दिखी। गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद वाइड फेंकी थी। लेकिन, पहली वैध गेंद पर सईम अयूब जसप्रीत बुमराह को कैच दे बैठे। इसके बाद भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। दूसरा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। इसके बाद पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर भारतीय स्पिनर्स का खौफ दिखा। पाकिस्तानी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स की गेंद को समझ नहीं पा रहे थे।

Advertisement

एशिया कप 2025 के ग्रुप ए का सबसे रोमांचक मैच में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' चलाया। भारत की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से कुलदीप यादव श्रेष्ठ गेंदबाज रहे। 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 और वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट लिए। हार्दिक पांड्या सर्वाधिक महंगे रहे और उन्हें 4 ओवर में 34 रन लुटाकर 1 विकेट मिला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार