अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के मुकाबले में बांग्लादेश ने श्रीलंका को जीत के लिए 140 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर लौट गए। तीसरा झटका 11, चौथा झटका 38 और पांचवां झटका कप्तान लिटन दास के रूप में 53 के स्कोर पर लगा। लिटन दास 26 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा टॉप 5 के 4 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं जा सके।

Advertisement

लिटन दास का विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की स्थिति बेहद खराब लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम मुश्किल से 100 के आस-पास पहुंचेगी। लेकिन, क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और ऐसा ही हुआ। बाद के 10.1 ओवर में श्रीलंका एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सकी।

जाकेर अली और शमीम हुसैन ने 61 गेंद पर 86 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को 5 विकेट के नुकसान पर 139 तक पहुंचा दिया। जाकेर 34 गेंद पर 41 और शमीम 34 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने बांग्लादेश को मुश्किल से निकालने के साथ ही श्रीलंका की चुनौती बढ़ा दी। स्पिनरों के अनुकूल विकेट पर श्रीलंका के लिए 140 का लक्ष्य आसान नहीं होगा।

लिटन दास का विकेट गिरने के बाद बांग्लादेश की स्थिति बेहद खराब लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि टीम मुश्किल से 100 के आस-पास पहुंचेगी। लेकिन, क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और ऐसा ही हुआ। बाद के 10.1 ओवर में श्रीलंका एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 2, नुवान तुषारा और चमीरा ने 1-1 विकेट लिए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार