एशिया कप सुपर-4 का बेहद अहम मुकाबला अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली पाकिस्तान ने श्रीलंका को 133 रन पर रोक दिया है।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था और उनके फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित किया।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने तेवर में दिखे। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए तो कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।

तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने। वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हुसैन तलत ने आउट किया। तलत ने पूर्व कप्तान शनाका को भी शून्य पर आउट किया। श्रीलंका ने 7.3 ओवर में 58 रन पर 5 विकेट खो दिए। 13 गेंद पर 15 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा छठे विकेट के रूप में आउट हुए। श्रीलंका का स्कोर तब 12.1 ओवर में 80 था।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पहली बार टूर्नामेंट में अपने पुराने तेवर में दिखे। अफरीदी ने श्रीलंका के दोनों सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस को पारी की शुरुआत में ही आउट कर दिया। निसांका 8 रन बनाकर आउट हुए तो कुसाल मेंडिस खाता भी नहीं खोल सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। कामिंडु मेंडिस का विकेट भी अफरीदी ने ही लिया। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। अबरार अहमद ने बेहद किफायती गेंदबाजी की। अबरार ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया। फहीम अशरफ को विकेट नहीं मिला।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार