एशिया कप 2025 के ग्रुप बी के बेहद अहम मैच में मोहम्मद नबी ने विस्फोटक अर्धशतक लगाते हुए श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की स्थिति मजबूत कर दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 170 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की स्थिति बेहद खराब थी और टीम ने 12.1 ओवर में 79 रन पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहीं पर मोहम्मद नबी ने राशिद खान के साथ मोर्चा संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी का आकर्षण राशिद खान रहे। वह 23 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। राशिद का जब विकेट गिरा उस समय अफगानिस्तान का स्कोर 17.1 ओवर में 114 रन पर 7 विकेट था। इसके बाद मोर्चा नबी ने संभाल लिया। 18 वें ओवर में वह शांत दिखे। 19 ओवर में नबी ने 17 रन बटोरे। 19 ओवर की समाप्ति के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 137 रन था। नबी 15 गेंद पर 29 रन बनाकर खेल रहे थे।

Advertisement

20वां ओवर लेकर डुनिथ वेल्लालेग आए। नबी ने इस ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। इस दौरान 20 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए। आखिरी ओवर में 32 रन बने। नबी ने 22 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 60 रन की यादगार पारी खेल अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा दिया।

इससे पहले, अफगानिस्तान को एक बार फिर निराशाजनक शुरुआत मिली। रहमानुल्लाह गुरबाज 14 और सेदिकुल्लाह अटल 18 रन बनाकर आउट हुए। करीम जन्नत को प्रमोट कर तीसरे स्थान पर भेजा गया था, लेकिन वह 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इब्राहिम जादरान ने 27 गेंद पर 24 रन बनाए। दरवेश रसूली 9 और अजमतुल्ला उमरजई 6 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद 6 रन बनाकर नाबाद रहे।

20वां ओवर लेकर डुनिथ वेल्लालेग आए। नबी ने इस ओवर में लगातार 5 छक्के लगाए। इस दौरान 20 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर दो रन लेने की कोशिश में वह रन आउट हो गए। आखिरी ओवर में 32 रन बने। नबी ने 22 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 60 रन की यादगार पारी खेल अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

अफगानिस्तान के लिए इस मैच में जीत बेहद अहम है। सुपर4 में जगह बनाने के लिए अफगानिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। 170 का विजयी स्कोर श्रीलंका के लिए आसान नहीं होने वाला है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार