एशिया कप सुपर-4 के बेहद अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बरकरार रखी है।

Advertisement

अबू धाबी के शेख जाएद क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए श्रीलंका ने 134 रन का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान ने हुसैन तलत के नाबाद 32 और मोहम्मद नवाज के नाबाद 38 रन की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

Advertisement

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने ठोस शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की। फरहान का विकेट गिरने के बाद विकेटों की लाइन लग गई। 80 तक टीम ने अपने 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मोर्चा संभाला और नाबाद 58 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को 5 विकेट से जीत दिला दी।

इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल खेलने की उम्मीद बची है, तो श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। श्रीलंका को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। सलामी बल्लेबाज निसांका और कुसाल मेंडिस क्रमश: 8 और शून्य के स्कोर पर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। तीसरे नंबर पर उतरे कुसल परेरा 12 गेंद पर 15 रन बनाकर हारिस रऊफ के शिकार बने। वहीं, चौथे नंबर पर आए कप्तान चरिथ असलांका 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। पूर्व कप्तान शनाका शून्य पर आउट हुए। हसरंगा ने 15 रन बनाए।

इस जीत के साथ पाकिस्तान की एशिया कप फाइनल खेलने की उम्मीद बची है, तो श्रीलंका की उम्मीदें समाप्त हो चुकी हैं। श्रीलंका को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश से भी हार का सामना करना पड़ा था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। हुसैन तलत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया। हारिस रऊफ ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2, अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 1 विकेट लिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार