एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सफर का आगाज कर रही है। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान का सामना ओमान से है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टूर्नामेंट का यह चौथा लीग मैच है।

Advertisement

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है और हम बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हम पिछले 2-3 महीनों से अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, टीम एकजुट हो रही है और हम इसे जारी रखना चाहते हैं। हमारे पास तीन अच्छे स्पिनर और तीन ऑलराउंडर हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए हम उम्मीद से ज्यादा स्कोर करना चाहते हैं।"

Advertisement

अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ हुई टी20 सीरीज जीतने के बाद पाकिस्तान के हौसले बुलंद हैं।

ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने कहा, "हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। एशिया की बड़ी टीमों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खेलना हमारे लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। छह महीने चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने और मौके का फायदा उठाने के लिए बेताब थे। हमारी टीम स्पिन प्रधान है।"

पाकिस्तान और ओमान दोनों के लिए एशिया कप 2025 का यह पहला मुकाबला है। ओमान पहली बार एशिया कप में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान और ओमान के बीच पहली बार टी20 मैच खेला जाएगा।

एशिया कप में आठ टीमें भाग ले रही हैं। पाकिस्तान और ओमान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में चौथी टीम यूएई की है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और हांगकांग की टीम को रखा गया है।

Advertisement

पाकिस्तान और ओमान दोनों के लिए एशिया कप 2025 का यह पहला मुकाबला है। ओमान पहली बार एशिया कप में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान और ओमान के बीच पहली बार टी20 मैच खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

ओमान प्लेइंग इलेवन- जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनैन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार