Asia Cup: जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अब टीम इंडिया शान से एशिया कप 2025 के 'सुपर-4' में उतरेगी, लेकिन भारतीय टीम को 'अति-आत्मविश्वास' और 'आत्ममुग्धता' से बचना होगा।

Advertisement

एशिया कप के अपने अंतिम लीग मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। यह मैच ओमान के खिलाफ था। फैंस का सवाल है कि अगर सूर्या टीम की बल्लेबाजी को परखना चाहते थे, तो इसके लिए हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को खुद से ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजने की क्या जरूरत थी?

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने प्रमुख गेंदबाजों के होते हुए हार्दिक पांड्या को नई गेंद सौंपी, जिन्होंने चार ओवरों में सिर्फ एक ही सफलता हासिल की।

पांड्या के अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर फेंके। हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 3-3 ओवर डाले, लेकिन चारों गेंदबाज एक-एक विकेट ही ले सके। गेंदबाजों की नाकामी को देखते हुए कप्तान सूर्या को आठ गेंदबाजों का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि कुछ फैंस इसे प्रयोग के तौर पर भी देख रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया को एशिया कप के अगले चरण में किसी भी टीम को किसी भी स्तर पर हल्के में लेने से बचना होगा।

सुपर-4 में टीम को हार्दिक से खासा उम्मीदें होंगी, लेकिन पांड्या इस टूर्नामेंट में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पांड्या से बतौर ऑलराउंडर देश को उम्मीदें हैं, लेकिन वह गेंदबाजी में भरपूर मौकों के बावजूद खास छाप नहीं छोड़ सके।

पांड्या ने यूएई के खिलाफ 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी का मौका मिला, लेकिन 34 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट ले सके। ओमान के विरुद्ध उन्होंने चार ओवरों में 26 रन देकर सिर्फ एक शिकार किया। वहीं, जब बल्लेबाजी में मौका मिला, तो ओमान जैसी टीम के खिलाफ महज एक रन ही बना सके।

Advertisement

हार्दिक पांड्या के अलावा, अब शुभमन गिल को भी फॉर्म में लौटना होगा, जो इस पूरी सीरीज में 20*, 10 और 5 रन की पारियां ही खेल सके हैं।

पांड्या ने यूएई के खिलाफ 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 10 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी का मौका मिला, लेकिन 34 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट ले सके। ओमान के विरुद्ध उन्होंने चार ओवरों में 26 रन देकर सिर्फ एक शिकार किया। वहीं, जब बल्लेबाजी में मौका मिला, तो ओमान जैसी टीम के खिलाफ महज एक रन ही बना सके।

Also Read: LIVE Cricket Score

24 सितंबर को टीम इंडिया के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी। भारत ने इस टीम के खिलाफ 17 में से 16 मुकाबले जीते हैं। वहीं, 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया 21-9 के रिकॉर्ड के साथ उतरेगी, लेकिन सुपर-4 एक ऐसा स्टेज है, जहां टीम इंडिया के पास प्रयोग का बिल्कुल भी मौका नहीं होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार