एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान को 212 रन का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने पारी की शुरुआत में, तो तिलक ने पारी के अंत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में शुरुआती 2 विकेट 51 रन पर खो दिए थे। वैभव 9 गेंदों पर 15 और सैमसन 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे थे और रन गति को बनाए हुए थे। अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम का स्कोर 93 तक पहुंचाया।

अभिषेक तीसरे विकेट के रूप में 28 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर पांचवें विकेट के रूप में 133 के स्कोर पर 14.1 ओवर में आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया।

शिवम दुबे 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। वह 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ अक्षर 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए।

शिवम दुबे 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार