दीप्ति जीवनजी ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में एथलेटिक्स की महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में 56.36 सेकंड के समय के साथ नया गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

दीप्ति ने अपने गोल्ड मेडल का सफलतापूर्वक बचाव किया। उन्होंने 2022 में बनाए गए 56.59 सेकंड के अपने रिकॉर्ड समय को बेहतर करते हुए 2026 में 56.36 सेकंड का समय निकाला। यानी उन्होंने अपने प्रदर्शन में 0.23 सेकंड का सुधार किया। तेलंगाना की रहने वाली 23 वर्षीय दीप्ति, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार मेडल जीत चुकी हैं, जिसमें 2024 का गोल्ड मेडल भी शामिल है।

वह इसी स्पर्धा में पैरालंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट विजेता भी हैं। बौद्धिक अक्षमता के कारण कई मुश्किलों का सामना करना के बावजूद, दीप्ति ने पैरा एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। जब वह 15 साल की थीं, तब स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के कोच एन. रमेश ने एक राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद दीप्ति के खेल करियर को सही दिशा मिली और उन्होंने लगातार मेहनत करके बड़ी सफलताएं हासिल कीं।

उनकी क्षमता को देखते हुए कोच रमेश ने उन्हें अपने मार्गदर्शन में लिया और प्रशिक्षण देना शुरू किया। पैरा एथलेटिक्स में उनके सफर की शुरुआत 2019 में हांगकांग में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप से हुई, जहां उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अपनी बौद्धिक अक्षमता के कारण उन्हें अपनी उम्र की अन्य लड़कियों की तरह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई होती है, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ रहीं।

दीप्ति ने कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण जारी रखा और 2019 से 2022 के बीच एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा आयोजित कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्होंने गुवाहाटी में आयोजित 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020' में 100 मीटर और 200 मीटर, दोनों स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीते।

उनकी क्षमता को देखते हुए कोच रमेश ने उन्हें अपने मार्गदर्शन में लिया और प्रशिक्षण देना शुरू किया। पैरा एथलेटिक्स में उनके सफर की शुरुआत 2019 में हांगकांग में आयोजित एशियन यूथ चैंपियनशिप से हुई, जहां उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अपनी बौद्धिक अक्षमता के कारण उन्हें अपनी उम्र की अन्य लड़कियों की तरह अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई होती है, लेकिन इसके बावजूद दीप्ति अपने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए दृढ़ रहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार