प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियन पैरा गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट्स को बधाई देते हुए दृढ़ संकल्प, निरंतरता और खेल में उत्कृष्टता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

पीएम मोदी ने महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने और गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपना खिताब बरकरार रखने के लिए दीप्ति जीवनजी को बधाई दी। इसके साथ पीएम ने मनीष नरवाल को भी सराहा, जिन्होंने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में देश के लिए सिल्वर जीता।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "एक ऐसी चैंपियन जो लगातार उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रही हैं। दीप्ति जीवनजी ने एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता है और शानदार गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपना खिताब बरकरार रखा है। अपने प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए खिताब को बचाए रखना वाकई एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने एक सच्चे चैंपियन की भावना का परिचय दिया है। उनकी सफलता अनगिनत युवा एथलीट्स को प्रेरित करेगी। मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

मनीष नरवाल को उनके सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मनीष नरवाल ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में शानदार स्कोर के साथ रजत पदक जीता है। मनीष अपने फोकस और समर्पण के जरिए लगातार खुद को साबित कर रहे हैं। उन्हें बधाई और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने प्रदीप कुमार को भी बधाई दी, जिन्होंने पुरुषों की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (पर्सनल बेस्ट) करते हुए सिल्वर जीता। वहीं, इसी स्पर्धा में आयुष वर्मा ने अपने पहले ही टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

पीएम मोदी ने कहा, "निरंतरता और उत्कृष्टता एक साथ चमकते हैं। प्रदीप कुमार ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। पिछले कुछ वर्षों में उनकी प्रगति, लगातार सुधार करने और अपनी सीमाओं को और आगे बढ़ाने के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती है। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। भविष्य के उनके सभी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

आयुष वर्मा को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आयुष वर्मा के लिए एक यादगार शुरुआत। पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ53/54 स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उम्मीद है कि वे इस सफलता को आगे बढ़ाएंगे और खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाना जारी रखेंगे। मेरी शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए प्रवीण शर्मा की तारीफ में कहा, "पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रवीण शर्मा को बधाई। यह उपलब्धि उनके साहस, तैयारियों और समर्पण को दर्शाती है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।" पैरा टेबल टेनिस में, पीएम मोदी ने प्राची पांडे को बधाई दी, जो एशियन पैरा गेम्स में महिला सिंगल्स क्लास 6 स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने अपने पहले ही टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

पीएम मोदी ने कहा, "भारतीय पैरा टेबल टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत। प्राची पांडे ने कुछ बहुत ही खास हासिल किया है; वह एशियन पैरा गेम्स में विमेंस सिंगल्स क्लास 6 स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अपने पहले ही टूर्नामेंट में जीता गया उनका ब्रॉन्ज मेडल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई।"

पीएम मोदी ने पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए प्रवीण शर्मा की तारीफ में कहा, "पुरुषों की शॉट पुट एफ11 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर प्रवीण शर्मा को बधाई। यह उपलब्धि उनके साहस, तैयारियों और समर्पण को दर्शाती है। भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।" पैरा टेबल टेनिस में, पीएम मोदी ने प्राची पांडे को बधाई दी, जो एशियन पैरा गेम्स में महिला सिंगल्स क्लास 6 स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने अपने पहले ही टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार