Atul Satish Wassan: अतुल वासन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मध्यम गति के तेज गेंदबाज रहे हैं। वासन का करियर बहुत छोटा रहा था, लेकिन जितने भी मैच उन्हें खेलने को मिले, उसमें अपने प्रदर्शन से उन्होंने प्रभावित किया था।

Advertisement

वासन का जन्म 23 मार्च 1968 को दिल्ली में हुआ था। दिल्ली क्रिकेट का गढ़ रहा है और इसी का प्रभाव वासन पर भी पड़ा। लंबी कद के वासन एक बेहतरीन तेज गेंदबाज थे। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 22 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम में डेब्यू का मौका मिला। वासन ने 1990 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था। उनका करियर लगभग 1 साल का रहा। इस दौरान करियर के सभी 4 टेस्ट उन्होंने विदेशी धरती पर खेले और टीम में स्थापित गेंदबाजों से प्रभावी प्रदर्शन किया।

1990 में न्यूजीलैंड दौरे पर वासन ने तीनों टेस्ट मैच खेले और सात विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरों पर, कपिल देव और मनोज प्रभाकर जैसे दिग्गजों के बीच वासन का गेंदबाजी औसत सबसे बेहतर रहा। इंग्लैंड दौरे पर एकमात्र टेस्ट में वासन को मौका मिला और उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। इसके बाद उन्हें कभी मौका नहीं मिला। उन्हें ड्रॉप किया जाना एक हैरानी भरा फैसला था।

वासन ने भारत के लिए आखिरी मैच 4 जनवरी 1991 एशिया कप में खेला था। यह एशिया कप फाइनल था। इस मैच में भारतीय टीम विजेता रही थी। इसके बाद वासन को कभी मौका नहीं मिला।

उनके करियर पर गौर करें तो उन्होंने 4 टेस्ट और 9 वनडे खेले। टेस्ट में 1 अर्धशतक की मदद से 94 रन और 10 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। वहीं, वनडे में 11 विकेट उन्होंने लिए थे।

वासन ने भारत के लिए आखिरी मैच 4 जनवरी 1991 एशिया कप में खेला था। यह एशिया कप फाइनल था। इस मैच में भारतीय टीम विजेता रही थी। इसके बाद वासन को कभी मौका नहीं मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

वासन ने 1997-98 के घरेलू सीजन के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास के बाद वासन कमेंटेटर और क्रिकेटर विश्लेषक के रूप में सक्रिय रहते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार