बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। कंगारू टीम इस सीरीज में ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श के बिना खेलेगी। जोश इंग्लिस के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

नेशनल सिलेक्टर टोनी डोडेमेड के मुताबिक, हेड को शुरू में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों के लिए चुना गया था, लेकिन उन्हें दोनों सीरीज के लिए निजी कारणों की वजह से छुट्टी दी गई है। वहीं, मार्श अपने टखने की चोट से उबर नहीं सके हैं। हालांकि, वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ढाका में टीम से जुड़ेंगे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले टॉड मर्फी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्हें तनवीर संघा के स्थान पर मौका दिया गया है, जो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। तनवीर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था।

बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट को भी टीम में शामिल किया गया है, जो राइली मेरेडिथ और बिली स्टैनलेक की जगह लेंगे। मेरेडिथ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वापसी करेंगे। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी के कारण वनडे में टीम के गेंदबाजी अटैक में अनुभव की कमी नजर आई है। हालांकि, इंग्लिस का कहना है कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का सुनहरा मौका है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक सिर्फ टेस्ट मैच खेलने वाले टॉड मर्फी को पहली बार वनडे टीम में जगह दी गई है। उन्हें तनवीर संघा के स्थान पर मौका दिया गया है, जो हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं। तनवीर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में हुए दूसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ओलिवर पीक और मैट शॉर्ट को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को पहले सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में चुना गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, एडम जम्पा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार