Duleep Trophy Semifinal: न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही तीन वनडे मैचों की सीरीज से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में जगह दी है। बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में आयुष बडोनी के नाम की घोषणा की है।

Advertisement

वॉशिंगटन सुंदर रविवार को खेले गए पहले वनडे के दौरान इंजर्ड हुए थे।

बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सुंदर ने पहले वनडे के दौरान गेंदबाजी करते समय अपनी बाईं निचली पसली में तेज दर्द की बात कही। उनका आगे स्कैन होगा, जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम विशेषज्ञों की राय लेगी। वाशिंगटन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। पुरुषों की चयन समिति ने सुंदर की जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। बडोनी दूसरे वनडे के लिए राजकोट में टीम से जुड़ेंगे।

सुंदर टी20 विश्व कप 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसलिए उनकी इंजरी टीम की परेशानी को बढ़ाने वाली है।

26 साल के बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Advertisement

दिल्ली के लिए वह 21 प्रथम श्रेणी और 27 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं।

26 साल के बडोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह दी गई है। बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज बडोनी आईपीएल में एलएसजी के लिए खेलते हैं। वह इस टीम के साथ 2022 से जुड़े हुए हैं। एलएसजी के लिए पिछले 4 सीजन के 56 मैचों में 10 बार नाबाद रहते हुए 6 अर्धशतक की मदद से 963 रन बना चुके हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार