बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। पहला टेस्ट 13 अगस्त से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के सामने एक टेस्ट टीम के रूप में बांग्लादेश बेहद कमजोर है। वॉर्म-अप मैच में भी हम देख चुके हैं, जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के सामने बांग्लादेश को पारी की हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, पूर्व में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में हराया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 2017 में बांग्लादेश के दौरे पर आई थी। शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में खेले गए पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उसे हैरान कर दिया था।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे। तमीम इकबाल ने 71 और शाकिब अल हसन ने 84 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बांग्लादेश ने 217 रन पर समेट कर 43 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रेनशॉ ने 45 और एस्टन अगर ने 41 रन की पारी खेली थी।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 5 और मेहदी हसन ने 3 विकेट लिए थे।

बांग्लादेश की दूसरी पारी 221 रन पर सिमट गई थी। तमीम इकबाल ने एक बार फिर बल्लेबाजी करते हुए 78 रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश की तरफ से नाथन लियोन ने 6 विकेट लिए थे।

पहली पारी में मिले 43 रन की बढ़त के आधार पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 265 रन का लक्ष्य दिया था।

डेविड वॉर्नर के शतक (112) के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 244 रन पर सिमट गई और 20 रन से मैच हार गई। शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए।

मैच में 89 रन बनाने और कुल 10 विकेट लेने वाले शाकिब अल हसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

डेविड वॉर्नर के शतक (112) के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 244 रन पर सिमट गई और 20 रन से मैच हार गई। शाकिब अल हसन ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को अपनी एकमात्र जीत से आत्मविश्वास मिलेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार