सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर 78 रन की जीत हासिल कर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने के बाद बांग्लादेश को डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बांग्लादेश ने भारत को पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तान के खिलाफ बुधवार को दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही बांग्लादेश डब्ल्यूटीसी (2025-27) की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। भारतीय टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं पाकिस्तान आठवें नंबर पर चली गई है।
भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया 8 टेस्ट में 7 जीत के साथ पहले, न्यूजीलैंड 3 टेस्ट में 2 जीत के साथ दूसरे, दक्षिण अफ्रीका 4 टेस्ट में 3 जीत के साथ तीसरे, श्रीलंका 2 टेस्ट में 1 जीत के साथ चौथे, बांग्लादेश 4 टेस्ट में 2 जीत के साथ पांचवें, भारत 9 टेस्ट में 4 जीत के साथ छठे, इंग्लैंड 10 टेस्ट में 3 जीत के साथ सातवें, पाकिस्तान 4 टेस्ट में 1 जीत के साथ आठवें और वेस्टइंडीज 8 टेस्ट में बिना किसी जीत के नौवें नंबर पर है।
भारतीय टीम ने पिछले साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। भारतीय टीम का अगला टेस्ट अफगानिस्तान के खिलाफ है, जो डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। लिटन ने पहली पारी में 126 और दूसरी पारी में 69 रन बनाए थे। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 2 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में रहीम ने 253 रन बनाए।