बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश द्वारा ली गई 228 रनों की विशाल बढ़त से 67 रन पीछे है।

Advertisement

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। जेक वेदराल्ड को हसन महमूद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद ट्रेविस हेड भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 35 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद आउट हुए। मार्नस लाबुशेन ने आगाज तो अच्छा किया, लेकिन वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और 31 रन बनाकर आउट हुए।

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। कंगारू टीम पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश द्वारा ली गई 228 रनों की विशाल बढ़त से 67 रन पीछे है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, बांग्लादेश की पूरी टीम पहली पारी में 426 रन बनाकर ऑलआउट हुई। मेहदी हसन मिराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 65 रनों की दमदार पारी खेली। तैजमुल इस्लाम ने 17 रनों का योगदान दिया, जबकि तस्कीन अहमद 14 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम की तरफ से तंजीद हसन तमीम ने शतकीय पारी खेली और सर्वाधिक 101 रन बनाए। वहीं, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 126 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए। मोमिनुल हक ने 49 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने 89 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क ने दो और पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रन बनाकर सिमटी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार