बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। मेजबान टीम ने मंगलवार को मतिउर रहमान स्टेडियम में खेले गए सीरीज के अंतिम मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 7 बाउंड्री के साथ 55 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, मेहदी हसन को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

Advertisement

चटगांव में खेले गए इस मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 117 रन पर सिमट गई।

इस टीम को कप्तान पॉल स्टर्लिंग और टिम टेक्टर की जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 38 रन टीम के खाते में जोड़े।

टिम टेक्टर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। इस बीच कप्तान स्टर्लिंग ने 27 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 38 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

बांग्लादेश की तरफ से रिशाद हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि शोरीफुल इस्लाम को 2 विकेट हाथ लगे।

Advertisement

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम ने महज 13.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।

तंजीद हसन तमीम ने सैफ हसन के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन जुटाए। सैफ 14 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान लिटन दास (7) भी जल्द चलते बने।

टीम ने 5.2 ओवरों में 46 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से तंजीद हसन ने परवेज हुसैन एमोन के साथ 50 गेंदों में 73 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

Advertisement

तंजीद हसन तमीम ने सैफ हसन के साथ पहले विकेट के लिए 38 रन जुटाए। सैफ 14 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान लिटन दास (7) भी जल्द चलते बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप के बाद बांग्लादेश ने मेहमान टीम के विरुद्ध पहला टी20 मैच 39 रन से गंवाया। इसके बाद बांग्लादेश ने शानदार वापसी करते हुए अगले मुकाबले को 4 विकेट से जीतकर सीरीज के अंतिम मैच को रोमांचक बना दिया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार