ब्रिस्बेन हीट ने 'द गाबा' में शनिवार को खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025 के 13वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के विरुद्ध 7 रन से जीत हासिल की। कप्तान जैवियर बार्टलेट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने 15 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी अपने नाम किए।

Advertisement

इस जीत के साथ ब्रिस्बेन हीट प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस टीम ने 4 में से 2 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, एडिलेड स्ट्राइकर्स 3 में से 2 मुकाबले गंवाकर सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए। इस टीम ने 8 के स्कोर पर जैक विल्डरमुथ (1) का विकेट गंवा दिया था।

यहां से मैट रेंशॉ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। उनके अलावा, मैक्स ब्रायंट ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन ब्रिस्बेन हीट के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की तरफ से हसन अली, ल्यूक वुड और मैथ्यू शॉर्ट ने 2-2 हासिल किए। इनके अलावा, लियाम स्कॉट और लॉयड पोप ने 1-1 विकेट निकाला।

यहां से मैट रेंशॉ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। उनके अलावा, मैक्स ब्रायंट ने 32 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 63 रन ब्रिस्बेन हीट के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से कप्तान जैवियर बार्टलेट ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि जैक विल्डरमुथ और थॉमस बाल्किन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार