भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल टीमों और खिलाड़ियों के साथ बिना अनुमति घूम रहे लोगों पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि बोर्ड इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सैकिया ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया कि इस सीजन में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो बीसीसीआई के एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन करती हैं। इसी वजह से बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल एक नई एडवाइजरी जारी करने जा रही है, जिसमें सभी टीमों, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश होंगे।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना इजाजत खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के साथ यात्रा कर रहे हैं। कई मामलों में ऐसे लोगों को टीम बसों, टीम होटलों और यहां तक कि खिलाड़ियों के कमरों तक में देखा गया है। बीसीसीआई के मुताबिक, यह सुरक्षा और एंटी-करप्शन नियमों के खिलाफ है। सैकिया ने यह भी कहा कि कुछ टीम मालिक और फ्रेंचाइजी अधिकारी उन जगहों तक पहुंच रहे हैं, जहां उनकी एंट्री की अनुमति नहीं होती। उन्होंने कहा कि डगआउट और टीम एरिया की अपनी मर्यादा होती है और हर किसी को उसका पालन करना चाहिए।
सैकिया ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए बताया कि इस सीजन में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो बीसीसीआई के एंटी-करप्शन नियमों का उल्लंघन करती हैं। इसी वजह से बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल एक नई एडवाइजरी जारी करने जा रही है, जिसमें सभी टीमों, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सख्त निर्देश होंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
सैकिया ने कहा कि इन घटनाओं को बीसीसीआई ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, "हमने इन मामलों को बहुत गंभीरता से लिया है। आप पहले ही राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और एक खिलाड़ी के वेपिंग करते पकड़े जाने की घटना देख चुके हैं। ये घटनाएं पहले से ही सार्वजनिक क्षेत्र में हैं। हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं।" उन्होंने कहा कि नई एडवाइजरी जारी होने के बाद अगर कोई भी नियम तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। फिर वो चाहे खिलाड़ी हो, टीम अधिकारी या मालिक, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।