Cricket Match: अफगानिस्तान पर भारत की छह विकेट की जीत में 34 गेंदों में 68 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि उनका इरादा 173 रनों के सफल चेज में अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करना था।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल का चौथा टी20 अर्धशतक और शिवम दुबे के साथ उनकी 92 रन की साझेदारी में भारत को 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा पूरा करने में मदद मिली।

Advertisement

इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त बना ली है।

यशस्वी जायसवाल ने कहा, "मुझसे कहा गया है कि जाओ और खुद को साबित करो। मैं अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने पर फोकस कर रहा था। मैं अपना स्ट्राइक रेट अच्छा रखने की कोशिश कर रहा था। मेरा फोकस बस इस पर था कि मुझे अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करनी है।"

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज कमर में खिंचाव के कारण मोहाली में शुरुआती टी20 मैच में नहीं खेल पाया था और उन्होंने कहा कि वह हमेशा टीम के लिए योगदान देने के लिए तत्पर रहते हैं।

जायसवाल ने कहा, "यह अभ्यास सत्र में कड़ी मेहनत करने के बारे में है। जब भी मुझे मौका मिलता है मैं टीम के लिए योगदान देने की कोशिश करता हूं।"

Advertisement

जयसवाल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी भी की, जिन्होंने 16 गेंदों में 29 रन बनाए और उन्होंने करिश्माई बल्लेबाज के साथ अपनी साझेदारी का आनंद लिया।

इस साझेदारी पर युवा खिलाड़ी ने कहा, "उनके साथ क्रीज पर होना वाकई अच्छा था। जब भी मैं विराट भैया के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार