New Zealand: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से बाहर रहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की कमान इस मुकाबले में किसके हाथ में रहेगी इस सवाल पर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि, इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना ​​है कि जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट में रोहित की अनुपस्थिति में टीम के लिए एक कुशल कप्तान साबित हो सकते हैं।

Advertisement

इससे पहले रोहित शर्मा ने कहा था कि वह निजी कारणों से पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में ‘निश्चित नहीं’ हैं। जसप्रीत बुमराह इस महत्वपूर्ण श्रृंखला के पहले मैच में भारत की अगुवाई करने के संभावित दावेदारों में शामिल हैं।

Advertisement

बुमराह ने इससे पहले 2022 में बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी, जब कोविड संक्रमित होने के कारण रोहित वह मैच नहीं खेल पाए थे।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "हो सकता है कि कप्तानी शायद बुमराह के लिए सबसे मुश्किल काम हो। पैट कमिंस के लिए भी यह हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा होगा, जब वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बने थे। वह खुद कितनी गेंदबाजी करेंगे? क्या वह खुद को बहुत ज्यादा ऑप्शन देंगे या सीमित गेंदबाजी करेंगे? ऐसे कई सवाल उनके सामने होंगे। लेकिन जसप्रीत जैसा अनुभवी खिलाड़ी उन समयों को समझेगा जब उसे गेंदबाजी करनी होगी, जब उसे स्पैल की जरूरत होगी।

"ऐसे खिलाड़ी अतिरिक्त दबाव और जिम्मेदारी से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। वैसे भी वह लंबे समय से आक्रमण का नेतृत्व करता रहा है। चाहे वह लाल गेंद हो, टी20 हो या वनडे, वह मुख्य खिलाड़ी है।"

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में कहा, "हो सकता है कि कप्तानी शायद बुमराह के लिए सबसे मुश्किल काम हो। पैट कमिंस के लिए भी यह हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा होगा, जब वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बने थे। वह खुद कितनी गेंदबाजी करेंगे? क्या वह खुद को बहुत ज्यादा ऑप्शन देंगे या सीमित गेंदबाजी करेंगे? ऐसे कई सवाल उनके सामने होंगे। लेकिन जसप्रीत जैसा अनुभवी खिलाड़ी उन समयों को समझेगा जब उसे गेंदबाजी करनी होगी, जब उसे स्पैल की जरूरत होगी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार