WBBL 2026 के सातवें मुकाबले में एश गार्डनर (Ash Gardner) ने सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया और अपनी बैटिंग-बॉलिंग दोनों से ही होबार्ट हेरिकेंस (Hobart Hurricanes) पर कहर बरपाया। इसी बीच एश के साथ एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। दरअसल, जब वो गेंदबाज़ी कर रही थी, तब एक गेंद सीधा उनके गर्दन पर आकर लगा।
बाल-बाल बची एश गार्डनर: ये पूरी घटना होबार्ट हेरिकेंस की पारी के 16वें ओवर में घटी। एश गार्डनर जो कि सिडनी सिक्सर्स की कैप्टेंन हैं, वो खुद गेंदबाज़ी करने आईं थी। उन्होंने पहली ही गेंद थोड़ा आगे फेंकी जिस पर मैडी ग्रीन ने सामने की तरफ जोरदार शॉट मार दिया। ग्रीन के बैट से टकराने के बाद बॉल सीधा एश गार्डनर की तरफ गई।
यहां एश बॉल को कैच करके ग्रीन की पारी पर विराम लगाना चाहती थी, लेकिन वो अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हो गईं। इसी मौके पर गेंद उनके हाथ से टकराई और फिर छिटकर सीधा उनकी गर्दन पर जा लगी। हाथ पर लगने के बाद बॉल का इम्पैक्ट कम हो गया था, जिस वज़ह उन्हें गर्दन पर ज्यादा चोट नहीं आई।
WBBL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है। 31 सेकंड के वीडियो में एश को थोड़ा दर्द में तो बैटर मैडी ग्रीन को थोड़ा डर में देखा जा सकता है। एश की गर्दन पर गेंद लगती देख मैडी एक समय के लिए काफी घबरा गईं थी।
एश गार्डनर ने मचाया धमाल: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया सिडनी सिक्सर्स की कैप्टन एश गार्डनर ने Drummoyne Oval के मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने होबार्ट हेरिकेंस के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 60 गेंदों पर 10 चौके 9 छक्के लगाकर 124 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी की और 23 रन देकर 3 विकेट झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच का हाल: WBBL के सातवें मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने एश गार्डनर की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 196 रन बनाए थे। इसके जवाब में होबार्ट हेरिकेंस की टीम 17.4 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और महज़ 109 रनों पर ऑल आउट हो गई। तो ऐसे सिडनी सिक्सर्स ने ये मुकाबला पूरे 87 रनों से जीता।