विराट कोहली टूर्नामेंट के इतिहास में 1000 चौके-छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक सभी 18 आईपीएल सीजन खेले हैं, उन्होंने आईपीएल 2025 के 24वें मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisement

कोहली का यह रिकॉर्ड आरसीबी की पारी के चौथे ओवर में आया जब उन्होंने डीसी कप्तान अक्षर पटेल की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर गगनचुंबी छक्का लगाया और इस तरह उन्होंने 1000 चौके-छक्के का आंकड़ा छू लिया जिसमें 721 चौके और 280 छक्के शामिल हैं।

Advertisement

वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में शीर्ष पर बने हुए हैं और छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल (357) और रोहित शर्मा (282) से पीछे हैं।

कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद, केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से जीत मिली। अपने घर पर केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से डीसी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खासकर तब, जब डीसी 164 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 58 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

इससे पहले, आरसीबी ने फिल साल्ट और कोहली की शानदार शुरुआत के बाद 163 रन बनाए। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की स्पिन जोड़ी अक्षर और कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने बीच के ओवरों में आरसीबी के बल्लेबाजों पर ब्रेक लगा दिया।

कोहली की ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद, केएल राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से जीत मिली। अपने घर पर केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से डीसी को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। खासकर तब, जब डीसी 164 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 58 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार