भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। पहला टी20 क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 4 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा, "मुझे लगता है कि भुवी को न्यूजीलैंड की ये कंडीशन पसंद आएंगी। अगर विकेट में कुछ है, तो वह उसमें से कुछ न कुछ निकाल ही लेंगे। इंडिया में कुछ फ्लैट पिचों पर भी वह बॉल को स्विंग करने में कामयाब रहते हैं। इसलिए यहां, खासकर नई बॉल के साथ, वह एक चुनौती होंगे।"
सेंटनर ने कहा, "भारत में इन दिनों एक गेंदबाज के लिए काफी चुनौती है। हमने हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में देखा कि 250 का स्कोर भी चेज हो गया। ऐसा कौन-सा गेंदबाज चाहेगा? भुवी को यहां थोड़ा बेहतर लगेगा।"
बता दें कि भुवनेश्वर ने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड में ही खेला था। उसके बाद से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह टीम से बाहर रहे। भुवी को आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन का इनाम मिला है और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।
भुवनेश्वर कुमार के पास व्यापक अनुभव है। उनकी उपस्थिति से भारतीय तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में वह भारतीय टीम के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह का भी सहयोग मिलेगा।
बता दें कि भुवनेश्वर ने 4 साल पहले अपना आखिरी टी20 मैच न्यूजीलैंड में ही खेला था। उसके बाद से घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वह टीम से बाहर रहे। भुवी को आईपीएल 2025 और आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन का इनाम मिला है और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS