साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। स्टीव स्मिथ पहली पारी में 28 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इस पारी के दौरान उन्होंने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है।

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं। स्मिथ से पहले कंगारू टीम की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही हासिल कर सके हैं। स्मिथ ने यह उपलब्धि अपने टेस्ट करियर के 126वें मैच में हासिल की। हालांकि, स्मिथ पहली पारी में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वह 88 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने पहली पारी में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम महज 99 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैचों की एक पारी का यह चौथा न्यूनतम स्कोर है। टीम के पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। स्मिथ पहली इनिंग में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं, ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने 14-14 रनों का योगदान दिया, जबकि ब्यू वेबस्टर ने 13 रनों का योगदान दिया।

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं। स्मिथ से पहले कंगारू टीम की ओर से यह उपलब्धि सिर्फ रिकी पोंटिंग और एलन बॉर्डर ही हासिल कर सके हैं। स्मिथ ने यह उपलब्धि अपने टेस्ट करियर के 126वें मैच में हासिल की। हालांकि, स्मिथ पहली पारी में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। वह 88 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 28 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार