भारतीय क्रिकेट के लिए 8 अगस्त बेहद अहम है। टीम इंडिया के लिए खेले दो क्रिकेटरों का जन्म 8 अगस्त को हुआ था। दोनों ही क्रिकेटरों ने भारतीय क्रिकेट को अपने स्तर से समृद्ध किया है। दिलीप सरदेसाई जहां, भारतीय क्रिकेट के साथ ही मुंबई क्रिकेट के लिए लंबे समय तक खेले, वहीं सुधाकर राव को राष्ट्रीय टीम में ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन कर्नाटक क्रिकेट में उनका योगदान अहम है।
दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा में हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए 1961 में डेब्यू किया था। वह भारतीय टीम के लिए खेलने वाले गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर थे। अपने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सरदेसाई ने 30 मैचों की 55 पारियों में 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाते हुए 2,001 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 212 रहा।
देसाई मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। 1960-61 से 1972-73 के बीच उन्होंने मुंबई के लिए 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 25 शतक और 56 अर्धशतक लगाते हुए 10,230 रन बनाए। भारतीय क्रिकेट और मुंबई क्रिकेट में एक प्रतिष्ठित बल्लेबाजी की पहचान रखने वाले दिलीप सरदेसाई का निधन 2 जुलाई 2007 को मुंबई में हो गया था।
दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को गोवा में हुआ था। उन्होंने 21 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए 1961 में डेब्यू किया था। वह भारतीय टीम के लिए खेलने वाले गोवा में जन्मे पहले क्रिकेटर थे। अपने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में सरदेसाई ने 30 मैचों की 55 पारियों में 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाते हुए 2,001 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 212 रहा।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, कर्नाटक की तरफ से खेलते हुए राव का घरेलू क्रिकेट लंबा और सफल रहा। 1972-73 से 1984-85 के बीच राव ने 83 प्रथम श्रेणी मैचों में 7 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,014 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 था। वहीं, 13 लिस्ट ए मैचों में 243 रन उनके बल्ले से निकले।