Asia Cup: टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने एशिया कप 2025 के खिताबी मैच से पहले हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मोर्कल दोनों खिलाड़ियों की चोट से ज्यादा चिंतित नजर नहीं आए हैं।

Advertisement

हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक ही ओवर फेंक सके थे। उन्होंने पारी की चौथी गेंद पर कुसल मेंडिस (0) को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए।

Advertisement

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्केल ने स्पष्ट किया, "हार्दिक को क्रैंप्स था, उनकी जांच की जाएगी, उसके बाद हम अगले मुकाबले को लेकर फैसला लेंगे।"

श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक शर्मा भी नौवें ओवर में अपनी दाहिनी जांघ पकड़े नजर आए। इसके बाद उन्होंने क्रैंप्स से राहत पाने के लिए बर्फ से सिकाई की।

कोच मोर्केल के मुताबिक शनिवार को पूरी तरह से रिकवरी पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "इन खिलाड़ियों के लिए आराम करना जरूरी है। उन्होंने इसके लिए आइस बाथ ली है। मैच के तुरंत बाद रिकवरी शुरू हो गई। रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका सोना और आराम करना है। खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पूल सेशन आयोजित किए जाएंगे।"

भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतिम सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

Advertisement

टीम इंडिया ने 20 ओवरों के खेल में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम भी 5 विकेट गंवाकर 202 रन ही बना सकी। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां भारत ने आसान जीत हासिल की।

भारत ने शुक्रवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए अंतिम सुपर-4 मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने इस संस्करण पाकिस्तान को दो मुकाबले हराए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि फाइनल मैच में भारत का पलड़ा पाकिस्तानी टीम पर भारी होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार