राजशाही वॉरियर्स ने रविवार को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 के 21वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने रंगपुर राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement

राजशाही वॉरियर्स 7 में से 5 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, 7 में से 3 मैच गंवाकर रंगपुर राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। फिलहाल चट्टोग्राम रॉयल्स शीर्ष पर है, जिसने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी रंगपुर राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 178 रन बनाए। टीम ने 72 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। यहां से तौहीद हृदय ने खुशदिल शाह के साथ 50 गेंदों में 105 रन की साझेदारी करते हुए राइडर्स को 177 के स्कोर तक पहुंचाया।

खुशदिल शाह 29 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 56 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

इसके जवाब में राजशाही वॉरियर्स ने 19.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 13 के स्कोर पर तंजीद हसन (3) का विकेट गंवा दिया था। यहां से मोहम्मद वसीम ने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए वॉरियर्स को जीत की दहलीज पर ला दिया।

खुशदिल शाह 29 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तौहीद ने 56 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

राजशाही वॉरियर्स 12 जनवरी को ढाका कैपिटल्स के सामने होगी, जबकि रंगपुर राइडर्स इसी दिन सिलहट टाइटंस का सामना करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार