Brett Lee: ब्रेट ली, क्रिस लिन और शॉन मार्श जैसे दिग्गज 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025' में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस का हिस्सा होंगे। यह टूर्नामेंट 18 जुलाई से 2 अगस्त के बीच यूके में खेला जाएगा।

Advertisement

इस टीम में बेन कटिंग, मोइजेस हेनरिक्स, पीटर सिडल, नाथन कुल्टर-नाइल और डी'आर्सी शॉर्ट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम में अनुभव, एथलेटिकिज्म और हौसले का एक आदर्श मिश्रण पेश करती है।

Advertisement

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट लिए हैं। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए साल 2010 की शुरुआत में टेस्ट से संन्यास ले लिया था।

ब्रेट ली ने 221 वनडे में 380 विकेट चटकाए। इसके अलावा उन्हें 25 टी20 मैचों में 28 विकेट हाथ लगे। उन्होंने अंततः जुलाई 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से जुड़ने पर ब्रेट ली ने कहा, "डब्ल्यूसीएल का हिस्सा बनना शीर्ष स्तर के क्रिकेट के रोमांच को फिर से जीने का एक शानदार मौका है। अपने कुछ बेहतरीन साथियों के साथ फिर से ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरे दिल के बहुत करीब है। हम मनोरंजन करने और विपक्षी टीम पर हावी होने के इरादे से आ रहे हैं।"

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक पुनीत सिंह ने कहा, "यह सिर्फ एक टीम नहीं है। यह एक स्टेटमेंट है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को उन दिग्गजों के साथ बनाया गया है, जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया है। ब्रेट, लिनी और कटिंग के नेतृत्व में हम डब्ल्यूसीएल में ऑस्ट्रेलियाई भावना को वापस ला रहे हैं। आतिशबाजी और जुनून की उम्मीद करें।"

Advertisement

'इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड' से स्वीकृत, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स एक प्रमुख वैश्विक टी20 लीग है, जो क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित नामों को एक साथ लाती है।

ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के मालिक पुनीत सिंह ने कहा, "यह सिर्फ एक टीम नहीं है। यह एक स्टेटमेंट है। ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को उन दिग्गजों के साथ बनाया गया है, जिन्होंने पीढ़ियों को परिभाषित किया है। ब्रेट, लिनी और कटिंग के नेतृत्व में हम डब्ल्यूसीएल में ऑस्ट्रेलियाई भावना को वापस ला रहे हैं। आतिशबाजी और जुनून की उम्मीद करें।"

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार